शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

ये जहान किसका है ?

 सुनसान सड़क पर ये वीराना सा मकान किसका है!

बुत बन गया है सबकुछ तो साँसों का तूफान किसका है?


बेउम्मीदी में अच्छे भले कट रहे थे दिन रात!

जो दिख रहा वो उम्मीदों का आसमान किसका है?


जोड़ तोड़ में गुजार लिया उम्र तमाम!

जाते जाते तो बतलादो ये जहान किसका है ?


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें