रविवार, 11 अगस्त 2019

कलम और बंदूक

कलम ने लिखा दक्षिण
तो वाम नाराज,
कलम ने लिखा वाम
तो आवाम नाराज !

कलम झुंझला के इश्क लिखने लगी !
और माना गया उस दिन से कलम,
बंदूक से कमजोर हो गयी !!

लेकिन फिर गजब हुआ,
इश्क पढ़ने वालों ने
बंदूक उठाने से मना कर दिया,
अब बंदूक कमजोर थी कलम से !!

मामला यहीं खतम नहीं हुआ
दुश्मनों ने कलम पर बैन लगा दिया
फिर बंदूकें गरजीं
चुन चुन के कलमों का कत्ल हुआ
अब बंदूक सरकार थी
, कलम गुलाम !!