खाने का नहीं करता मन
जब कोई 10-12 साल का
बच्चा टेबल पर कपड़ा मारते हुए
पूछता है, क्या आर्डर है आपका ?
जब कोई 10-12 साल का
बच्चा टेबल पर कपड़ा मारते हुए
पूछता है, क्या आर्डर है आपका ?
क्या कहूँ, क्या आर्डर है !
आर्डर तो है कि तुम्हे मिल जाए
फुल प्लेट तुम्हारा बचपन !
आर्डर तो है कि हुक्मरानों को भी
तुममे नजर आये अपना बच्चा
आर्डर तो ये है कि ख़तम हो जाए
वो सारी मजबूरियाँ
जिसकी वजह से तुम आर्डर ले रहे हो !!
आर्डर तो है कि तुम्हे मिल जाए
फुल प्लेट तुम्हारा बचपन !
आर्डर तो है कि हुक्मरानों को भी
तुममे नजर आये अपना बच्चा
आर्डर तो ये है कि ख़तम हो जाए
वो सारी मजबूरियाँ
जिसकी वजह से तुम आर्डर ले रहे हो !!
